Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

घायल मादा तेंदुए की हुई उपचार के दौरान मौत शासकीय नियमानुसार किया शवदाह

Posted on January 20, 2025

 

नीमच 20 जनवरी 2025, दिनांक 16.01.2025 को रात्रि 9ः40 बजे सड़क हादसे में घायल मादा तेन्दुआ शावक जिसका घटना स्थल रामपुरा राजस्व क्षेत्र, नायरा पेट्रोल पंप के पास, बीट रामपुरा, वनपरिक्षेत्र रामपुरा, सामान्य वनमण्डल नीमच था। जिस पर एन.टी.सी.ए. नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश भोपाल से जारी दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल से घायल तेन्दुए का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार शासकीय पशुचिकित्सालय रामपुरा व नीमच में कराया गया। घटना स्थल के आसपास की छानबीन की कार्यवाही की गई। घायल तेन्दुए का गहन उपचार शासकीय पशुचिकित्सा महाविद्यालय महू व इन्दौर जू में करवाया गया। घायल तेन्दुए की दिनांक 18.01.2025 को प्रातः 10ः10 बजे उपचार के दौरान इन्दौर जू में मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम इन्दौर जू में दिनांक 18.01.2025 को विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डाॅक्टर श्री उत्तम कुमार यादव (प्रबंधक इन्दौर जू) द्वारा किया गया। वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार तेन्दुए के शवदाह की कार्यवाही दिनांक 19.01.2025 को परिक्षेत्र रामपुरा में वनमण्डलाधिकारी रतलाम -श्री नरेश दोहरे , उपवनमण्डलाधिकारी मनासा -श्री दशरथ अखण्ड, तहसीलदार रामपुरा -श्री मुकेश निगम, स्थानीय जनप्रतिनिधि- श्री अशोक गरासिया व श्री प्रकाश रत्नावत , वन्यजीव विशेषज्ञ – श्री रवि भाभर, शासकीय पशुचिकित्सक रामपुरा व अन्य की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी की गई। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme