Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भगवान के घर के बाहर चोरी : बालाजी महाराज के दर्शन करने आए भक्त की मोटरसाइकिल पर चोरों ने किया हाथ साफ

Posted on August 16, 2025

नीमच जिले के रामपुरा में चोरो के हौसले बुलंद है। क्या मंदिर और क्या मस्जिद इन चोरो को सिर्फ अपनी चोरी से मतलब है। इसकी बानगी आज  शनिवार को रात्रि 8बजे बस स्टैंड स्थित बालाजी धाम मंदिर में देखने को मिली। जहां दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी सोनू कुशवाह की बाइक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। हालांकि पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

मामला रामपुरा में स्थित बालाजी धाम मंदिर का है। जहां कुशालपुरा निवासी सोनू पिता बालाराम कुशवाह बालाजी धाम मंदिर में दर्शन करने अपनी बाइक से आए थे। पीड़ित सोनू कुशवाह ने मंदिर के सामने वाले गेट के सामने अपनी बाइक Mp44 4816 hero cd diluax ब्लु रंग की
खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने चले गये। दर्शन करके जब सोनू वापस लौटे तो उन्हे उनकी बाइक गायब मिली आस पास काफ़ी खोजबीन के उनको संदेह हुआ की
उनकी बाइक चोरी हो चुकी है फिलहाल पीड़ित सोनू कुशवाह ने चोरी की घटना की जानकारी रामपुरा थाने में देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर अपनी बाइक वापस पाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही शुरु कर दी है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme