Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनों

Posted on August 26, 2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्नेह और विश्वास से भरी राखियाँ बांधी। इन राखियों के पवित्र धागों ने जहां भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को भावुक बनाया, वहीं प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प को और मजबूत किया।

रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाडली बहना योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि देने के लिए ग्वालियर की लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया। ग्वालियर विमानतल पर तैनात सीआईएसएफ की दो महिला सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियां बांधीं तो अत्यंत भावनात्मक दृश्य सामने आया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के माथे पर लाड़ली बहनों ने रोली का तिलक लगाकर राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। इस आत्मीय क्षण में उन्होंने कहा कि बहन और भाई का रिश्ता केवल एक पर्व तक सीमित नहीं है, यह जीवनभर के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का रिश्ता है।

राखी का यह पवित्र धागा हमें निरंतर याद दिलाता रहेगा कि मध्यप्रदेश की प्रत्येक बहन उनके परिवार का हिस्सा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें, आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

लाड़ली बहनों के विश्वास और मुख्यमंत्री की आत्मीयता से रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेहिल भावनाओं से भर उठा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ करने आए थे। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ट्रांजिट विजिट पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचे थे।

इस अवसर पर कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल, जीडीए के अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया, महर्षि पतंजलि बोर्ड के अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। एयर टर्मिनल पर तैनात महाराष्ट्र निवासी सुश्री रासकर अश्विनी और राजस्थान निवासी सुश्री पूनम यादव इस बार रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पा रही हैं।

अपनों से दूर होने की कसक उनके मन में थी, लेकिन मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते ही उनकी आंखें नम हो गईं। दोनों ने भावुक होकर कहा मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर हमें भाई की कमी महसूस नहीं होने दी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme