होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

जिले में 21 से 25 अप्रेल तक पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन -नोडल अधिकारी नियुक्‍त

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com | 📅 April 17, 2026

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। जिले में ”जल की हर एक बूंद होगी संरक्षित- जनभागीदारी से जल संचय” की थीम पर प्रत्‍येक ग्राम पंचायतों में जल चौपाल आयोजित की जा रही है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं संचयन गतिविधियों के आयोजन, जल संरचनाओं से प्‍लास्टिक कचरे की साफ-सफाई जल के बेहतर उपयोग के लिए जल प्रबंधन, कृषि, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केंद्र के अमले के साथ ग्राम पंचायत मुख्‍यालयों पर निर्धारित तिथियों में जल चौपाल हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया जावेगा। संबंधित ग्राम पंचायत के क्षेत्रिय उपयंत्री, पीसीओ, एडीईओ जल चौपाल के आयोजन हेतु नोडल नियुक्‍त किए गए है। माह के प्रत्‍येक द्वितीय शुक्रवार को आवंटित ग्राम पंचायत का भ्रमण करेंगे। जनपद क्षेत्र नीमच में 68, मनासा में 102 व जावद में 73 नोडल अधिकारियों को जल चौपाल आयोजन का दायित्‍व सौंपा गया है।

होम MP ई-पेपर RJ
मेन्यू