होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाई

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com | 📅 September 13, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 का खिताब अपने नाम करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन तालमेल और अदम्य आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए चीन को फाइनल में 1-0 से पराजित कर देश का मान बढ़ाया है।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम पर सभी देशवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

होम MP ई-पेपर RJ
मेन्यू