Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

एक साल से फरार अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रामपुरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Posted on June 17, 2026

रामपुरा/नीमच।
नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को रामपुरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार, 14 जून 2025 को एक फरियादी ने थाना रामपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 6 माह की नाबालिग पुत्री 13 जून की सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के आधार पर थाना रामपुरा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया था। वहीं, मामले में नामजद आरोपी शंकर पिता रोडीलाल बंजारा, निवासी दरगपुरा थाना मनासा, घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

सराहनीय योगदान :
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह, सहायक उप निरीक्षक हरिसिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र नागदा, प्रदीप तिवारी, आरक्षक रघुवीर सिंह, विजय बारीवाल, जितेंद्र प्रजापत, आरक्षक 434 मुकेश मछार, महिला आरक्षक पूर्णिमा तिवारी, साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे, साइबर सेल टीम तथा थाना मनासा के आरक्षक कमल गुर्जर का विशेष योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme