Ad Ad
Ad Ad

कंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Sep 2026, 05:15 PM
शेयर करें ➦
W f X
कंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं

मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कंगना दिशा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाती और काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. सांसद निधि के तहत उपलब्ध करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये खर्च होने पर कंगना अधिकारियों पर भड़क उठीं.

वायरल वीडियो में कंगना अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहती सुनाई दे रही हैं, “मैं मीडिया के सामने क्या बोलूं कि ये अधिकारी यहां केवल तनख्वाह खाने के लिए बैठे हैं. महा सुस्त और महा फूहड़ किस्म के लोग हैं, जिन्होंने कुर्सियां ली हुई हैं.” ये भी पढ़ें: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी, 1911 से यहां हो रही थी नमाज सांसद निधि करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये हुए खर्च बैठक के दौरान कंगना ने सांसद निधि के तहत उपलब्ध करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये खर्च होने पर अधिकारियों पर भड़क उठीं.

अधिकारियों के काम करने के तरीके और विकास कार्यों में कथित देरी को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों से काम की प्रगति और फंड के इस्तेमाल की रिपोर्ट मांगी..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X