Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

छात्रों पर लाठीचार्ज से मचा बवाल, फीस और स्कॉलरशिप की मांग पर ABVP का हंगामा

Posted on June 30, 2026

Students lathi-charged in Hyderabad : हैदराबाद में छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TGCHE) के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से फीस रीइंबर्समेंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) पिछले 3-4 सालों ( 2022-23 से 2025-26 के बीच) से रुकी हुई स्कॉलरशिप जारी करने की मांग रहे थे.

ABVP छात्र संगठन का कहना है कि हजारों छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने की स्थिति में पहुंच गए हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. पुलिस कार्रवाई पर गरमाई राजनीति, लाठीचार्ज का आरोप ABVP नेताओं ने कहा कि जब वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में भेज दिया.

इस घटना के बाद छात्र संगठनों और विपक्ष ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए इसे छात्र विरोधी रवैया बताया. #WATCH | Hyderabad, Telangana: Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) leaders staged a protest in front of the Telangana State Higher Education Council in Hyderabad, demanding that the Telangana government release fee reimbursements and pending scholarships for students.

The… pic.twitter.com/pMtWzQVWks — ANI (@ANI) June 30, 2026 पुरानी नाराजगी फिर उभरी, पहले भी उठते रहे हैं ऐसे सवाल तेलंगाना सरकार पर निजी कॉलेजों का लगभग 12,000 करोड़ रुपये का फीस रीइंबर्समेंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) बकाया है. पिछले 3-4 सालों ( 2022-23 से 2025-26 के बीच) से कई छात्रों और कॉलेजों को नियमित और पूरी छात्रवृत्ति नहीं मिली है.

छात्र संगठन लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि योजनाओं की राशि समय पर जारी नहीं होने से लाखों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है. सरकारें बदलने के बावजूद यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी. पहले भी इसी मुद्दे पर कई बार विरोध प्रदर्शन और धरने हो चुके हैं. छात्र संगठनों का सरकार पर सीधा हमला छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार फीस रीइंबर्समेंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है.

छात्र संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो पूरे तेलंगाना में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा. वहीं, इस घटना के बाद राज्य में छात्र राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है और सरकार पर छात्रों के भविष्य को लेकर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme