Ad Ad
Ad Ad

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत 20 नवंबर को निकलेगी विधिक सेवा जागरूकता बाइक रैली

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 19 Nov 2026, 01:25 PM
शेयर करें ➦
W f X

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत 20 नवंबर को निकलेगी विधिक सेवा जागरूकता बाइक रैली प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रातः 10 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे रैली का शुभारंभ न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20 नवंबर 2026 को विधिक सेवा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली प्रातः 10 बजे नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच से प्रारंभ होगी। रैली का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री विशाल अखंड ने आमजन, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अपनी बाइक अथवा स्कूटी के साथ हेलमेट पहनकर निर्धारित समय पर नवीन जिला न्यायालय परिसर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रैली का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी विधिक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। आमजन की सक्रिय सहभागिता से विधिक जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सकेगा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X