Ad Ad
Ad Ad

देवउठनी ग्यारस एवं आगामी विवाह आयोजनों के मद्देनजर बाल विवाह रोकथाम के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 19 Nov 2026, 01:24 PM
शेयर करें ➦
W f X

देवउठनी ग्यारस एवं आगामी विवाह आयोजनों के दौरान जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत जिले में विभिन्न अधिकारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जिला, अनुविभाग , तहसील, विकासखंड एवं नगरीय स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेशानुसार जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर, अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसील स्तर पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम कोटवार एवं पंचायत सचिवों के माध्यम से 18 वर्ष से कम आयु की अविवाहित किशोरियों की जानकारी संकलित कर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए तथा परिवारों को बाल विवाह नहीं करने के लिए समझाइश दी जाए। जनप्रतिनिधियों एवं सेवा प्रदाताओं को भी किया जाएगा जागरूक जिले एवं विकासखंड स्तर पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के संबंध में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। विवाह समारोहों में सेवाएं देने वाले मैरिज गार्डन, हलवाई, कैटरर्स, धर्मगुरुओं, बैंड-बाजा, ट्रांसपोर्ट एवं अन्य सेवा प्रदाताओं को जागरूक कर बाल विवाह में सेवाएं नहीं देने की अपील की जाएगी। 20 नवंबर 2026 को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों तथा नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों द्वारा बाल विवाह नहीं होने देने की शपथ ली जाएगी। यह शपथ पंचायत एवं वार्ड कार्यालयों में भी प्रदर्शित की जाएगी। बाल विवाह की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूह एवं दीवार लेखन के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बाल विवाह की सूचना इन नंबरों पर दें बाल विवाह की रोकथाम एवं सूचना प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं पुलिस सहायता नंबर 112 पर बाल विवाह की सूचना दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर के मोबाइल नंबर 9893953809 एवं महिला एवं बाल विकास कार्यालय के दूरभाष नंबर 07423-257050 पर भी सूचना दी जा सकती है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X