नीमच, 14 नवंबर 2026। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 16 नवंबर 2026 को प्रातः 12 बजे कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित होगी।बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों तथा मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

