Ad Ad
Ad Ad

13 नवंबर को नगर परिषद कुकड़ेश्वर में आयोजित होगा जन-समस्या निवारण शिविर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 12 Nov 2026, 03:17 PM
शेयर करें ➦
W f X

नीमच, 12 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर 2026 को नगर परिषद कुकड़ेश्वर में जन-समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नगर परिषद कुकड़ेश्वर सहित ग्राम पंचायत कुण्डालिया, पावटी, मोया, नलवा, कुन्दवासा, भदवास, लसुड़ी आंत्री, बरखेड़ा, तलाऊ, हनुमंतिया, फूलपुरा, चिकली ब्लॉक एवं भाटखेड़ी खुर्द के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X