Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री चंद्रा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 12 Nov 2026, 12:58 PM
शेयर करें ➦
W f X

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति तथा पात्र हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने निम्नलिखित निर्देश दिए – – मातृ स्वास्थ्य एवं गर्भवती महिलाओं की जांच: प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसव अवधि के दौरान कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांचसुनिश्चित की जाए। सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एएनसी पंजीयन, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं उनके समुचित प्रबंधन की नियमित समीक्षा करें। – उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी: सभी हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की संभावित प्रसव तिथि से 15 दिन पूर्व ही प्रतिदिन ट्रैकिंग प्रारंभ की जाए तथा उनका प्रसव उच्च स्वास्थ्य संस्थान में ही करवाना सुनिश्चित करें। – समग्र आईडी एवं स्वास्थ्य सेवाएं: जिन गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी बनाने में समस्या आ रही है, उनके लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण विकास विभाग से समन्वय कर आईडी बनवाने की कार्यवाही करें। समग्र आईडी नहीं होने की स्थिति में भी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाएं। – अनमोल पोर्टल पर जानकारी अपडेट करें: गर्भवती महिलाओं की जांच होने के तत्काल बाद संबंधित जानकारी अनमोल पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। – पूर्ण टीकाकरण अभियान: पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को उनकी आयु के अनुसार निर्धारित समस्त टीके समय पर लगवाना सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा पूर्ण टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। जन विश्वास अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों से टीकाकरण का सत्यापन भी किया जाएगा। टीकाकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरंतर-2 //2// – बाल एवं शिशु मृत्यु की रोकथाम: बाल एवं शिशु मृत्यु के कारणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मिल्क एस्पिरेशन से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्तनपान तथा स्तनपान के बाद अपनाई जाने वाली सावधानियों का प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे माताओं को गुणवत्तापूर्ण परामर्श मिल सके। – राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम: जन्मजात विकृतियों से प्रभावित बच्चों की पहचान कर आवश्यकतानुसार उनकी सर्जरी एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा कलेक्टर श्री चंद्रा ने बैठक में मातृ मृत्यु, बाल एवं शिशु मृत्यु, होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना के भुगतान, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा पल्स पोलियो अभियान बैठक में आगामी 22 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डब्ल्यूएचओ के डॉ. रितेश बजाज ने अभियान की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाटील, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X