Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 11 Nov 2026, 01:18 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

नीमच, 11 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव की उपस्थिति में बुधवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पोषण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, बच्चों के स्वास्थ्य एवं कुपोषण प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिए : कलेक्टर द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश : o आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं। न्यूट्री बास्केट के माध्यम से वितरित किए जा रहे पोषण आहार एवं बच्चों की उपस्थिति की नियमित समीक्षा करें। o टेक होम राशन वितरण में लापरवाही बरतने वाले स्व-सहायता समूहों को नोटिस जारी करें। सभी संबंधित समूहों की सूची तैयार कर समीक्षा करें तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित समूहों को कार्य से पृथक करने की कार्रवाई करें। o निर्माणाधीन नवीन आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण कराएं। सुपरवाइजर निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता की जांच करें। o गंभीर कुपोषित बच्चों का प्रत्येक माह कम से कम एक बार चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में एसएएम बच्चों का पृथक रजिस्टर संधारित करें तथा उनके स्वास्थ्य एवं टीकाकरण संबंधी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखें। o चिन्हित हॉटस्पॉट आंगनवाड़ी केंद्रों पर मेडिकल कैंप आयोजित कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करें। o जिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर बर्तनों की कमी है, उनकी सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, होम विजिट, आभा आईडी एवं आधार आईडी सहित आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण करें। o पोषण माह के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं न्यूट्री बास्केट वितरण की समीक्षा करते हुए बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही करें। o लाड़ली लक्ष्मी योजना के शत-प्रतिशत प्रकरणों में निर्धारित कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री इरफान अंसारी, सीएमएचओ डॉ. डी. प्रसाद, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री एस.एम.मगरिया, जिला समन्वयक श्री नितेश दुबे, जिले के सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X