नीमच, 9 नवंबर 2026। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने, आपसी प्रेम और आत्मीयता का संदेश देता है। इसी भावना के साथ कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को अपने निवास पर परिवार सहित रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों एवं मूकबधिर बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंद्रा एवं उनके परिजनों ने वृद्धजनों और बच्चों का आत्मीय स्वागत किया। सभी ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। कलेक्टर श्री चंद्रा ने वृद्धजनों एवं बच्चों को मिठाई, पटाखे और उपहार भेंट किए तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की खिलखिलाहट और वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद से पूरा वातावरण उल्लासमय रहा।वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाना कलेक्टर श्री चंद्रा, उनके परिजनों और उपस्थित अधिकारियों के लिए भी सुखद एवं आनंददायी अनुभव रहा। सभी ने इस अवसर पर आपसी स्नेह, अपनत्व और खुशियों के पलों को साझा किया। अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने भी बच्चों और वृद्धजनों के साथ बातचीत कर दीपोत्सव की खुशियों में सहभागिता की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री निखिल कुमार गांधी, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

