Ad Ad
Ad Ad

पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर, छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Nov 2026, 12:24 PM
शेयर करें ➦
W f X

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संचालित विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, नीमच ने बताया कि योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी विभाग के नवीन पोर्टल www.mpom.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के पात्र विद्यार्थियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। योजना का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 8462926659 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय कलेक्टर, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-01, नीमच में उपस्थित होकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X