अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड मनासा श्रीमती मयूरी जोक द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग6(4) के तहत आकाशीय बिजली गिरने से पीड़ित परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सुवासरा बुजुर्ग निवासी विजय पिता मोतीलाल गुर्जर की 23 जुलाई 2026 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस माता संतोषबाई पति मोतीलाल गुर्जर को 4 लाख रूपये, की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसीलदार कुकड़ेश्वर द्वारा आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार कर, एसडीएम मनासा को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किए गए था।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

