Ad Ad
Ad Ad

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नीमच में उत्साहपूर्वक आयोजित हुई ‘एकता दौड़ – रन फॉर यूनिटी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 31 Oct 2026, 10:40 AM
शेयर करें ➦
W f X
राष्ट्रीय एकता दिवस पर नीमच में उत्साहपूर्वक आयोजित हुई ‘एकता दौड़ – रन फॉर यूनिटी

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में नीमच जिला मुख्यालय पर ‘एकता दौड़ – रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के सभी वर्गों में राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना रहा। एकता दौड़ का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से हुआ। नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, कमल चौक एवं सब्जी मंडी तिराहा होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता और सद्भावना को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। दौड़ में छात्र-छात्राओं, युवाओं, खिलाड़ियों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने और राष्ट्र की एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान और उनके आदर्शों का स्मरण किया गया। साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीएम श्री पराग जैन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाती गौरव चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X