नीमच, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को सीआरपीएफ गेट, नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाने तथा देश के एकीकरण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।इस अवसर पर उपस्थितजनों ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीएम श्री पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट दल तथा शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

