Ad Ad
Ad Ad

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 350 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने निकाली यूनिटी मार्च

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 31 Oct 2026, 10:37 AM
शेयर करें ➦
W f X
राष्ट्रीय एकता दिवस पर 350 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने निकाली यूनिटी मार्च

नीमच, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नीमच में 5 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी, मंदसौर के तत्वावधान में यूनिटी मार्च आयोजित किया गया। इसमें 350 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेट्स ने अनुशासित कदमताल के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। यूनिटी मार्च का शुभारंभ श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय परिसर से हुआ। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा एवं श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा कालानी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। इसमें नीमच के साथ मनासा एवं जावद क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीआरपीएफ रोड स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण प्रतिमा स्थल पर कैडेट्स एवं उपस्थित अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का संदेश भी दिया। सरदार पटेल के योगदान से कराया परिचित 5 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षत बक्शी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए देश की रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से 550 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने कैडेट्स से सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कलेक्टर एवं एसपी ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कहा कि देश में शांति, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। सभी वर्गों की सहभागिता से ही एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी श्री पराग जैन सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, एनसीसी अधिकारी, शिक्षक एवं महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन 5 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी के सेकंड ऑफिसर कुलदीप सिंह चंद्रावत ने किया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X