लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को नीमच जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की सामूहिक शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। शपथ कार्यक्रम में राजस्व , कलेक्टोरेट, तहसील , जनसंपर्क, पुलिस , खाद्य, कृषि , शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों एवं जवानों सहित अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। कलेक्टोरेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बी एस कलेश,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल,एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

