Ad Ad
Ad Ad

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Oct 2026, 12:30 PM
शेयर करें ➦
W f X
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन कनावटी स्थित शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि समारोह एवं पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 भारतीय पुलिस जवानों की स्मृति में प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन, परेड दल ने दी सलामी समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 191 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन किया। इसके पश्चात पुलिस परेड दल ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी अर्पित की। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की सुरक्षा, नागरिकों की रक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक भी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X