Ad Ad
Ad Ad

सांसद एवं विधायकगणों ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 20 Oct 2026, 12:01 AM
शेयर करें ➦
W f X
सांसद एवं विधायकगणों ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने जिलेवासियों से दशहरा पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X