नीमच, 18 अक्टूबर 2026। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित 17 ग्रामों में जनजातीय वर्ग के लोगों की आजीविका संवर्धन के लिए मत्स्य पालन गतिविधियों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र हितग्राही 30 अक्टूबर 2026 तक सहायक संचालक, मत्स्योद्योग, जिला नीमच के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।मत्स्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इनमें स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, पॉण्ड बायोफ्लॉक, पुनः परिसंचरण जलीय कृषि प्रणाली (आरएएस), मत्स्य परिवहन के लिए दोपहिया एवं तिपहिया वाहन तथा तालाबों एवं जलाशयों में मत्स्यबीज संचयन शामिल हैं।योजना के तहत जनजातीय वर्ग के महिला-पुरुष, समूह एवं समितियां आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए 90 प्रतिशत तक तथा सामुदायिक गतिविधियों के लिए 100 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। सामुदायिक गतिविधियों के लिए वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत अथवा सामुदायिक वन अधिकार पट्टाधारक भी पात्र होंगे।इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में सहायक संचालक, मत्स्योद्योग, जिला नीमच के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

