। भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन एवं जनसंख्या गणना कार्य को व्यवस्थित, सटीक और समय-सीमा में संपन्न कराने के उद्देश्य से नीमच जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, आंकड़ों के सटीक संकलन, मोबाइल ऐप के उपयोग तथा संबंधित विभागीय प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 एवं 13 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं, 14 एवं 15 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जनसंख्या संबंधी आंकड़ों के संकलन तथा डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षकों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से आंकड़ों का सटीक संकलन करने, डिजिटल टूल्स का उपयोग करने तथा निर्धारित विभागीय प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में एकरूपता, सटीकता, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के आगामी कार्यों की रूपरेखा और जनसंख्या गणना की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करने तथा जनगणना से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री चन्द्र सिंह धार्वे, नीमच एसडीएम श्री पराग जैन, मनासा एसडीएम श्रीमती मयूरी जोक, जावद एसडीएम सुश्री श्रुति भयडिया तथा जिले के प्रभारी एवं प्रशिक्षक श्री संदीप गोरे और श्री अभिषेक सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

