आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चिताखेड़ा द्वारा मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 48 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में त्वचा रोग, उदर रोग, नेत्र रोग, शिरो रोग, श्वास-कास, अम्लपित्त, अग्निमांद्य, विबंध तथा नाक, कान एवं गले से संबंधित समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी लोगों को आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश विजयवर्गीय, दवासाज श्री जगदीश इरवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हेम कुंवर उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

