जिले के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजनों को रोजगारमूलक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक दिव्यांगजन 30 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत मोबाइल रिपेयरिंग, डेयरी एवं पशुपालन, कृषि संबंधी प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण तथा जूट उत्पाद निर्माण जैसे रोजगारमूलक पाठ्यक्रम शामिल हैं। यहां जमा करें आवेदन इच्छुक आवेदकों को अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी परिसर, नीमच स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यालयीन समय के दौरान जमा कराना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भूरालाल अहीर (मोबाइल नंबर 9713165344) तथा उमेश चौहान (मोबाइल नंबर 9752930409) से संपर्क किया जा सकता है।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

