Ad Ad
Ad Ad

मां भादवामाता मंदिर परिसर में 14 अक्टूबर को होगा ‘शक्ति पर्व’ का आयोजन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 12 Oct 2026, 12:51 PM
शेयर करें ➦
W f X
मां भादवामाता मंदिर परिसर में 14 अक्टूबर को होगा ‘शक्ति पर्व’ का आयोजन

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से 14 अक्टूबर 2026 को मां भादवामाता मंदिर परिसर में ‘शक्ति पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश के ख्यातनाम कलाकार भक्ति गायन एवं नृत्य-नाटिका के माध्यम से शक्ति के विभिन्न स्वरूपों और उनसे जुड़े आख्यानों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। संस्कृति विभाग के संचालक श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि भारतीय संस्कृति में शक्ति के महत्व और महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष शक्ति पर्व का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर यह आयोजन किया जा रहा है। तीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी मां भादवामाता मंदिर परिसर, नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम इंदौर के श्री संतोष अग्निहोत्री एवं साथी भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद ग्वालियर की सुश्री आयुषी चौहान एवं साथी द्वारा मां दुर्गा पर केंद्रित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम का समापन वाराणसी के श्री सुजीत तिवारी एवं साथी की भक्ति गायन प्रस्तुति से होगा। शक्ति पर्व के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और देवी शक्ति की महिमा से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X