Ad Ad
Ad Ad

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगोली में रक्तदान शिविर संपन्न, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 11 Oct 2026, 10:30 AM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगोली में रक्तदान शिविर संपन्न, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

नीमच, 11 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नीमच जिला ब्लड बैंक की मोबाइल यूनिट द्वारा कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली के चिकित्सा प्रभारी डॉ. ईतेश व्यास सहित स्वास्थ्य केंद्र के 9 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।शिविर में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। नीमच जिला ब्लड बैंक की मोबाइल यूनिट ने निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्त संग्रहण किया।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना रहा।रक्तदान करने वालों में डॉ. ईतेश व्यास, डॉ. रमेश यादव, डॉ. देवेंद्र भूरिया, राजेश धाकड़, कल्याण बाबर, लोकेश, विशाल, विकास एवं शाहनबाज शामिल रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X