Ad Ad
Ad Ad

शासकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 09 Oct 2026, 03:29 PM
शेयर करें ➦
W f X
शासकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश

शासकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देशचिकित्सकों की समय पर उपलब्धता, फिजियोथैरेपी सेंटर का नियमित संचालन और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोरनीमच, 9 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार जिला कोषालय अधिकारी श्री एल एन चौहान द्वारा शुक्रवार को शासकीय चिकित्सालय नीमच का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, ओपीडी, फिजियोथैरेपी सेंटर एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित दर्ज पाए गए। ग्राउंड फ्लोर स्थित कक्ष क्रमांक 04 में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीज प्रतीक्षा करते मिले। इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर लावण्या मंगल उपस्थित थीं। पुरुष सर्जिकल वार्ड में मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा था। निरीक्षण के समय पुरुष सर्जिकल वार्ड में 10 तथा महिला सर्जिकल वार्ड में 8 मरीज भर्ती पाए गए।फिजियोथैरेपी सेंटर निर्धारित ओपीडी समय के अनुसार संचालित किया जाना है। निरीक्षण के दौरान दोपहर की पाली में सेंटर बंद मिला। इस संबंध में सेंटर का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को निर्धारित समय पर सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई। मेटर्निटी वार्ड के प्रवेश द्वार पर साफ-सफाई की आवश्यकता पाई गई तथा वार्ड में एग्जॉस्ट फैन बंद मिला। वार्ड में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और एग्जॉस्ट फैन को चालू कराने के निर्देश दिए जाने की आवश्यकता रेखांकित की गई।निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई। पार्किंग के लिए नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर व्यवस्थित पार्किंग एवं वाहनों के सुचारु आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।चिकित्सालय प्रशासन को चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपलब्धता, फिजियोथैरेपी सेंटर का नियमित संचालन, वार्डों में स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं का रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए जाने के निर्देश दिए गए है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X