ग्राम भाटखेड़ी निवासी 11वर्षीय बालक धर्मपाल, पिता श्री मंगल की उपचार के दौरान आकस्मिक मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार शोकाकुल परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से 50हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। बालक के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा उन्हें रवाना किया गया। इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य कठिन समय में शोकाकुल परिवार को आवश्यक सहयोग और राहत प्रदान करना रहा।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

