Ad Ad
Ad Ad

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 04 Oct 2026, 09:26 AM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 7 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड क्षेत्र से एक-एक यात्रा निकलेगी। प्रत्येक यात्रा में एक मैजिक छोटे वाहन पर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की ब्रांडिंग की जाएगी। यात्रा में आगे कलश एवं कृत्रिम मशाल रहेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी, जहां जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को जिला विकास पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा सुबह लगभग 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित किए जाने की संभावना है। समय में परिवर्तन होने पर पृथक से सूचना दी जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद नीमच को सौंपी गई है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X