सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर,आंगनवाड़ी सेवा गतिविधि,योग एवं ध्यान सत्र,महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, करियर काउंसलिंग,पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, नशा-मुक्त भारत जागरूकता,सड़क सुरक्षा जागरूकता,जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग,साइबर सुरक्षा जागरूकता,प्लास्टिक मुक्त जागरूकता,फिट इंडिया रन एवं साइकिल रैली, शासकीय योजनाओं की जागरूकता तथा सीपीआर ड्राइव आयोजित की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा एवं आंगनवाड़ी सेवा गतिविधि, 3 एवं 5 अक्टूबर को महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, 5 अक्टूबर को योग एवं ध्यान, नशा-मुक्त भारत जागरूकता तथा जल संरक्षण गतिविधियां, 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता, 7 अक्टूबर को अनाथालय/वृद्धाश्रम भ्रमण एवं वृक्षारोपण, 8 अक्टूबर को कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता और 9 अक्टूबर को प्लास्टिक मुक्त जागरूकता तथा फिट इंडिया रन एवं साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 2 से 10 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, शासकीय योजनाओं की जागरूकता एवं सीपीआर ड्राइव भी आयोजित की जाएगी। विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के समन्वय से आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

