Ad Ad
Ad Ad

महाभियोग से गिरफ्तारी की मांग तक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Sep 2026, 06:07 PM
शेयर करें ➦
W f X
महाभियोग से गिरफ्तारी की मांग तक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के भीतर से ही मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण में गंभीर खामियों के खुलासे से उठे तूफान में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्षी दलों ने महाभियोग प्रस्ताव लाने से लेकर सड़कों पर उतरने का एलान कर दिया है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार 25 सितंबर को सभी राज्यों की राजधानियों में राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों तक विरोध मार्च निकाल ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटा कर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाने का फैसला किया है।

साथ ही कांग्रेस ने देश की अपनी सभी जिला इकाईयों को 28 सितंबर को अपने-अपने जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालयों तक इसी तरह के बड़े विरोध मार्च निकालने का निर्देश दिया है।

CEC के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष

सीईसी के साथ ही मोदी सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस की शीर्ष इकाई पार्टी कार्यसमिति की 29 सितंबर को बैठक बुलाने की भी तैयारी है।

सीईसी के खिलाफ विपक्ष के आक्रामक रूख का संकेत देते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा के कंट्रोल वाले सीईसी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुई वोट चोरी अब सबके सामने आ गया है और लोकतंत्र के खिलाफ उनके देश-विरोधी कामों के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X