सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद अग्रणी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता , राष्ट्र निर्माण एवं युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)


