प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नीमच श्रीमती दीपिका नामदेव के मार्गदर्शन में सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-40, बगीचा नंबर-07 में महिला एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला एवं बाल सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य तथा बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। बालिकाओं को भी अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती एकता प्रेमी, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा साल्वी, केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित बालिकाएं और महिलाएं उपस्थित रहीं।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)


