Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

Posted on September 15, 2026

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, नीमच की अध्यक्षता में वेटरन्स-डे एवं कल्याण एवं पुनर्वास (वार्ब) बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रुप केंद्र, नीमच के क्षेत्राधिकार अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत सीएपीएफ पेंशनधारियों, शहीद एवं दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त कार्मिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर भूतपूर्व कार्मिकों ने अपने कार्यकाल के महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उपस्थित पेंशनधारियों एवं आश्रितों ने अपनी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं। श्री सुरेन्द्र कुमार ने समस्याओं को गंभीरता से सुना। पेंशन संबंधी प्रकरणों को छोड़कर अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में भूतपूर्व कार्मिकों के लिए संचालित नवीनतम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिक सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी हरसंभव सहायता के लिए विभाग सदैव तत्पर है। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि पिछली बैठक में प्राप्त सभी प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। कार्यक्रम के अंत में श्री सुरेन्द्र कुमार ने उपस्थित पेंशनधारियों एवं उनके आश्रितों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट सहित अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme