Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

Posted on September 7, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हुए पर्यटन विकास का अध्ययन करने शीघ्र ही यूएई का दल प्रदेश के दौरे पर आएगा। दुबई प्रवास के दौरान यूएई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री श्री अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री से भेंट के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूएई के मंत्री से भेंट के पश्चात जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष पर्यटक संख्या बढ़ रही है। इसके लिए निवेशकों को होटल एवं होमस्टे प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आज हुई भेंट में यूएई के मंत्री ने जानकारी दी कि होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश के लिए यूएई का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मध्यप्रदेश का दौरा करेगा।

मध्यप्रदेश और यूएई के बीच हवाई सेवाओं के लिए भी यूएई पूर्ण सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूएई के पर्यटन मंत्री को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट:2027 में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि श्री अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री के कार्यालय में खनन, टेक्सटाइल, वन एवं पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को लेकर चर्चा हुई।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme