Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पश्चिम बंगाल में एक अगस्त से सक्रिय होंगी संवैधानिक संस्थाएं, मुख्यमंत्री ने स्वायत्ता का दिलाया भरोसा

Posted on July 22, 2026

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य की सभी संवैधानिक और वैधानिक संस्थाएं एक अगस्त से पूरी तरह सक्रिय होकर काम करना शुरू कर देंगी.उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं को उनकी संवैधानिक शक्तियों के अनुरूप स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और जनता को प्रभावी न्याय एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. ममता सरकार पर साधा निशाना सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कई महत्वपूर्ण संस्थाओं को वर्षों तक निष्क्रिय रखा गया.

उन्होंने कहा कि इससे संवैधानिक व्यवस्था और जवाबदेही की प्रक्रिया प्रभावित हुई. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी आयोग और संस्थाएं अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगी. सभी आयोग होंगे सक्रिय मुख्यमंत्री ने जिन संस्थाओं का उल्लेख किया उनमें राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, शिशु संरक्षण आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और सूचना आयोग शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि ये सभी संस्थाएं एक अगस्त से नियमित रूप से काम करना शुरू कर देंगी और अपने अधिकार क्षेत्र के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करेंगी. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से होगा काम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली को राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था.

उनके अनुसार, जब उन्होंने आयोग के माध्यम से सक्रिय रूप से काम शुरू किया तो उन पर हमले किए गये. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ऐसी किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी और सभी संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से काम करने का पूरा अवसर दिया जायेगा.

Also Read: बंगाल विधानसभा में 25 को पेश होगी कैग रिपोर्ट, शुभेंदु ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme