Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Video: मीडिया के सवाल पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- आप सरकार के जाल में फंसे हुए हैं

Posted on July 23, 2026

प्रियंका गांधी से जब पीटीआई के संवाददाता ने पूछा कि लोकसभा की कार्यवाही क्यों नहीं चल पा रही है? इस पर कांग्रेस सांसद भड़क गईं. उन्होंने नाराज होते हुए कहा- “आप हमेशा वही सवाल पूछते हैं जो यह सरकार चाहती है कि आप पूछें. आप ये सवाल सरकार से क्यों नहीं पूछते? मंत्री बाहर आकर बोल रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री संसद तक नहीं आए हैं.

इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है, देश भर के युवा विरोध कर रहे हैं, फिर भी प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित नहीं किया है. और आप मुझसे पूछ रहे हैं कि संसद क्यों नहीं चल रही है? मुझसे पूछिए कि छात्रों के लिए क्या किया जा रहा है. पूछिए कि छात्रों की मांगों पर क्या कार्रवाई की जा रही है.

ये सवाल आपको पूछने चाहिए. और जब ये मंत्री बाहर आएं, तो उनसे पूछिए- आप कब इस्तीफा देंगे? क्या आपने यह सवाल पूछा है?” क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कि वे कब इस्तीफा देने वाले हैं : प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी ने मीडिया के सवाल पर कहा, “क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा है कि वे कब इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं? क्या आपने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा है कि पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया? क्या आपने उनसे पूछा है कि इतने सारे युवा छात्र अस्पतालों में क्यों हैं? क्या आपने पूछा है कि बाहर विरोध कर रहे छात्र अपने माता-पिता से बात भी क्यों नहीं कर पाए क्योंकि इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं? क्या आपने पूछा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) क्यों लागू किया गया? क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? जब आप सरकार से ये सवाल पूछना शुरू करेंगे, तब मैं आपके सवालों का जवाब दूंगी.” हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सदस्य लगातार हंगामा कर रहे हैं.

हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. सरकार ने विपक्ष पर लगाया चर्चा से भागने का आरोप सरकार ने विपक्ष पर नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में चर्चा से भागने का आरोप लगाया. सरकार ने कहा, “हम तत्काल चर्चा के लिए तैयार हैं और विपक्ष को बिना देरी के चर्चा शुरू करानी चाहिए.” संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि विपक्ष से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि चर्चा में भाग ले.

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के दौरान बच्ची का Video Viral: सरकार से पूछे सवाल, बोली- जवाबदेही मांगने पर मिल रही लाठियां ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme