Ad Ad
Ad Ad

Video : राष्ट्रपति हो या मजदूर का बच्चा…सबको मिले समान शिक्षा, जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Jul 2026, 09:14 AM
शेयर करें ➦
W f X
Video : राष्ट्रपति हो या मजदूर का बच्चा…सबको मिले समान शिक्षा, जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी

Jantar Mantar Video : दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार सुबह (24 जुलाई) भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन जारी है. संगठन के प्रतिनिधिमंडल की आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होने वाली है. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है.

फिलहाल वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है. जंतर-मंतर पर कई बैनर और पोस्टर लगे हैं. इसमें अलग-अलग नारे लिखे नजर आ रहे हैं. एक पोस्टर पर लिखा है- देश के युवा करे पुकार…पेपर लीक बंद करो सरकार. वहीं दूसरे बैनर में लिखा है- राष्ट्रपति हो या मजदूर का बच्चा…सबको मिले समान शिक्षा…धरना स्थल पर कई छात्रा और दूसरे लोग बैठे वीडियो में नजर आ रहे हैं.

CJP ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर सरकार सच में कड़ी कार्रवाई करना चाहती है, तो सबसे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना चाहिए.

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “मोदी जी, कल धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए. यह सबसे सख्त कार्रवाई होगी, जो आप कर सकते हैं.” वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा कर सरकार के प्रस्तावित कानून पर तंज कसा.

तस्वीर में एक व्यक्ति बिना चारदीवारी वाले परिसर का गेट बंद करता दिख रहा है, जिसे कानून की प्रभावशीलता को लेकर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (23 जुलाई) को कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए कड़े प्रावधान वाला विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X