Ad Ad
Ad Ad

8 अक्टूबर को नीमच में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 07 Oct 2026, 11:59 AM
शेयर करें ➦
W f X

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 8 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (टाउन हॉल), नीमच में आयोजित होगा। कार्यक्रम में JOSH (Joint Squad for Health) के शुभारंभ कार्यक्रम का नई दिल्ली से ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X