Ad Ad
Ad Ad

8 जनवरी से 14 जनवरी तक रामपुरा नगर मे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का होगा आयोजन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Dec 2025, 09:32 AM
शेयर करें ➦
W f X
8 जनवरी से 14 जनवरी तक रामपुरा नगर मे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का होगा आयोजन

श्रीमती श्यामा बाई माली परिवार के तत्वावधान में रामपुरा नगर के चेना माता मंदिर परिसर मे 8 जनवरी से से 14 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में पधारे प्रख्यात कथा वाचक भागवत भास्कर मिथिलेश जी नागर प्रतिदिन अपराह्न 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन के संबंध में माली परिवार के योगेश जी माली ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य माध्यम है।

8 जनवरी से 14 जनवरी तक रामपुरा नगर मे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का होगा आयोजन

  • भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के अंतर्मन में संस्कारों का विकास होता है और समाज में सकारात्मक सोच, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने कहा कि पंडित मिथिलेश जी नागर के श्रीमुख से कथा श्रवण का सौभाग्य मिलना रामपुरा के लिए अत्यंत पुण्यदायी है और यह आयोजन नगरवासियों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा। भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री जय गुरु मित्र मंडल एवं माली परिवार की सक्रिय भूमिका है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X