Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियान

Posted on July 26, 2026

संदीप सावर्ण, नयी दिल्ली 36 दिनों तक छात्र आंदोलन, नारों और जनसैलाब का केंद्र रहा जंतर-मंतर रविवार की सुबह बिल्कुल बदला-बदला नजर आया. जहां कुछ घंटे पहले तक हजारों युवाओं की मौजूदगी, पोस्टर, तिरंगे और गीतों की गूंज थी, वहीं रविवार की अलसाई सुबह सन्नाटा पसरा हुआ था.

अधिकांश छात्र अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो चुके थे. जिन्हें ट्रेन या बस में तत्काल टिकट नहीं मिल सका, उन्होंने रात रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गुजारी. एनडीएमसी की टीम ने की साफ-सफाई सुबह होते ही नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की टीम ने जंतर-मंतर परिसर में व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया.

सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था. संसद मार्ग की ओर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गयी. किसी को भी जंतर-मंतर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. सफाई में जुटा सफाईकर्मी पुलिस ने रविवार को युवाओं को अंदर जाने से रोका हालांकि, दिनभर सैकड़ों छात्र-छात्राएं जंतर-मंतर पहुंचते रहे.

कई युवा आंदोलन स्थल को अंतिम बार देखने या अपने साथियों से मिलने के लिए अंदर जाना चाहते थे, लेकिन तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को बैरिकेड पर ही रोक दिया. किसी भी तरह का जमावड़ा लगाने की अनुमति नहीं दी गयी. युवाओं को जंतर-मंतर के अंदर जाने से रोकते सुरक्षाकर्मी अपने सामान्य स्वरूप में लौटा जंतर-मंतर एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, पूरे परिसर की सफाई के लिए करीब 200 सफाईकर्मियों को लगाया गया था.

उन्होंने धरना स्थल, सड़क, फुटपाथ और आसपास के पूरे इलाके की सफाई की. शाम करीब पांच बजे तक जंतर-मंतर पूरी तरह साफ-सुथरा नजर आने लगा. 36 दिनों तक आंदोलन का प्रतीक बना यह स्थल एक बार फिर अपने सामान्य स्वरूप में लौट आया. लेकिन यहां बीते दिनों की गूंज अब भी लोगों की यादों में ताजा है.

प्रभात खबर टीम की ग्राउंड रिपोर्ट ये भी पढ़ें… हजारीबाग में हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ‘प्रिंस खान K.S.S.’ का पर्चा छोड़ फरार हुए अपराधी JPSC घोटाला: जांच में मुख्य आरोपी की भूमिका पर नए खुलासे, होटल को बनाया था ‘सेटिंग’ का अड्डा.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme