20वें दिन भी भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, बोले- '20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा'

Sonam Wangchuk hunger strike : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक 20वें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की जांच कर रही है. उनका वजन भी बताया जा रहा है कि 9 किलोग्राम तक कम हो चुका है.

उन्होंने कहा, “मैं किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहूंगा ताकि आप सबके साथ संसद तक मार्च कर सकूं; और अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर लौट आऊंगा!” सोनम वांगचुक द्वारा कही इस बात को बताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “सोनम वांगचुक ने अपने जीवन के इतने कठिन समय में भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं खोया है.

उन्होंने युवाओं से संसद की ओर मार्च पर चलने की अपील भी की. सोनम वांगचुक की टिप्पणियों को साझा करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्ट में लिखा, “भारत जाग रहा है, इस विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक ध्यान भी आकर्षित किया है”. पिनारयी विजयन का केंद्र सरकार पर आरोप गुरुवार को केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनारयी विजयन ने केंद्र पर वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया.

फेसबुक पोस्ट में विजयन ने कहा कि वांगचुक की हालत के बारे में खबरें चिंताजनक हैं. उन्होंने केंद्र सरकार की इस बात के लिए आलोचना की कि उसने वांगचुक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उनसे बातचीत करने से इनकार कर दिया. ये भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में नाव हादसा: 500 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत की आशंका वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न केवल NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है, बल्कि वांगचुक के जीवन को भी नजरअंदाज किया जा रहा है.

उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता के कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे. उनका वजन भी लगातार कम हो रहा है. विजयन ने केंद्र से आग्रह किया कि सोनम वांगचुक की सेहत में और गिरावट आए इससे पहले सरकार हस्तक्षेप करे. मांगों पर सरकार की चुप्पी बरकरार कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में प्रदर्शन बीते 25 दिनों से जारी है.

वहीं प्रोटेस्ट को सोनम वांगचुक वांगचुक का साथ 28 जून को मिला. इसके बाद से वे लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही को लेकर अब तक किसी भी प्रकार से बातचीत के लिए कदम नहीं बढ़ाए गए हैं. ये भी पढ़ें : सोनम वांगचुक के समर्थन में जदिया के युवाओं का सांकेतिक अनशन, केंद्र से वार्ता की मांग.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

20 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

20 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

20 hours ago