नीमच

14 हजार किलो मीटर की पैदल यात्रा सम्पन्न कर नीमच पहुचे संत श्री शिवराज सिंह शेखावत, विहिप ने किया  स्वागत

नीमच। गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से संपूर्ण भारत में पदयात्रा 11 दिसंबर 2021 से रामेश्वरम से शुरू कर पूरे भारत में भ्रमण करते हुए 14 हजार किलोमीटर पैदल चलकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में यात्रा संपूर्ण कर नीमच में सेंट्रल स्कूल के पास गौ सेवा केन्द्र पर गौ भक्त संत शिवराज सिंह शेखावत का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विभाग गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने बताया कि जयपुर निवासी संत श्री शिवराज सिंह शेखावत ने इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर 5 साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे और 2 साल पहले लगा कि ऐसी पढ़ाई किस काम की जो धर्म और गौ माता का संरक्षण न कर सके। ऐसा विचार आने पर वह भगवा वस्त्र पहनकर निकल गए गौ माता के संरक्षण की अलख जगाने के लिए । अब वे संत श्री शिवराज सिंह शेखावत हो गए हैं।

इस अवसर पर संत शिवराज सिंह ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिले व भारत में गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। भगवान जिस गौ माता को पूजते रहे हैं। उस देश में गौ माता की उपेक्षा हो रही है। अब तो राजनीति में भी आगे बढ़ाने के लिए गौ माता की बात की जाती है। गौ संरक्षण,गोवंश के लिए 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के संत महामंडलेश्वर पहुंचेंगे। सरकार को गोवंश संरक्षण का वादा याद दिलाने के लिए धरना देंगे।

संत श्री के स्वागत कार्यक्रम में विहिप विभाग गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर,जिला पूजक अर्चक पं रामअवतार शर्मा,मोहित पुजारी जयपुर, पवन गोयल,चंचल सैनी, देव कटारिया, बंटी अग्रवाल, पवन जैसवार, सुनील चौहान, छितर काका सहित कई विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप विभाग गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने दी है।

Related Articles

Back to top button