Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार

Posted on July 24, 2026

रामपुरा। रामपुरा शासकीय चिकित्सालय के लिए 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल भवन की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर बताया।
मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रामपुरा से विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का साफा पहनाकर, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की स्वीकृति को विधायक के सतत प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने कहा कि 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल बनने से रामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया तथा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश जैन, अजय विश्वास जोशी, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया कैलाश बैरागी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़ किशोर धनगर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme