हैदराबाद होटल मिस्ट्री: दोस्त को फोन कर कहा- तुम्हारे लिए तोहफा है, फिर कमरे में लटका मिला शव

Hyderabad Hotel Mystery: हैदराबाद के लंगर हाउज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 26 साल की एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटना को लेकर लंगर हाउज पुलिस ने बताया कि रेणुका नाम की यह महिला गुरुवार (2 जुलाई) की शाम अपने प्रेमी फारुख के साथ होटल में चेक-इन की थी.

पति से अलग रहती थी रेणुका, सात साल का है उसका बेटा पुलिस के मुताबिक, रेणुका की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसका सात साल का एक बेटा भी है. हालांकि, वह लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी. वहीं, फारुख गोलकोंडा का रहने वाला है. वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं.

रेणुका और फारुख की मुलाकात एक पब में हुई थी और बीते करीब छह महीनों से दोनों रिलेशनशिप में थे. रेणुका कुकाटपल्ली स्थित किंग्स एंड क्वींस क्लब में डांसर के तौर पर काम करती थी और बोलाराम की रहने वाली थी. Hyderabad, Telangana | A 26-year-old woman identified as Renuka was found dead by hanging in a hotel last night under Langer Houz police station limits, say Police.

She was accompanied by her friend named Farukh, who is has been detained and is under questioning, as per… — ANI (@ANI) July 3, 2026 होटल में बिरयानी मंगाई, फिर समारोह में चला गया प्रेमी पुलिस ने बताया कि होटल में चेक-इन करने के बाद दोनों ने बिरयानी ऑर्डर की थी.

कुछ देर बाद फारुख एक समारोह में शामिल होने के लिए होटल से चला गया. रात करीब साढ़े 12 बजे रेणुका ने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल किया और बताया कि अगले दिन उसका जन्मदिन है. उसने दोस्त से कहा- मेरे पास तुम्हारे लिए जन्मदिन का तोहफा है. इसके कुछ समय बाद उसने होटल के कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने शुरू की जांच न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है. फारुख को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पुणे मर्डर: कपड़ों की बरामदगी के बीच सिया गोयल की हरकत, कैमरे पर दिखाया मिडिल फिंगर, देखें Video.

mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago