हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में मनाया जा रहा है उत्साह और उल्लास के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर बढ़ा रही है आगे सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ लोकभवन में रा

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन के बाहर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

आज दुनिया भारत की ओर आशान्वित भाव से देखती है। राज्य सरकार, प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्यपाल श्री पटेल को अवगत कराया कि प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्यपाल श्री पटेल से चर्चा के दौरान उन्हें अवगत कराया की राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आरंभ की है। पिछले दिनों प्रदेश के सभी पात्र अधिकारी और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

यह पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी, हमारे अधिकारी-कर्मचारी कई वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ होने की प्रतीक्षा में थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल को आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश स्तर पर जारी व्यापक तैयारियों से अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि भेंट के दौरान प्रदेश में इंदौर-उज्जैन और भोपाल-सीहोर मेट्रोपोलिटन सिटी बनाए जाने, विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई विधेयकों को पारित करने, अलनीनो प्रभाव के कारण राज्य में अब तक 15 प्रतिशत कम बारिश की स्थिति और प्रदेश में जारी विकासपरक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

Share
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago