Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने झांझरवाडा की आंगनवाडी में बच्‍चों के बीच बैठकर उन्‍हें पढाया अर्ली चाईल्‍ड केयर इज्‍यूकेशन का लिया जायजा

Posted on December 9, 2025

नीमच :-

 

 

 

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले में आंगनवाडी केद्रों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के माडल के रूप में विकसित करने के लिए चलाए जा रहे हमारी आंगनवाडी, पोषण भी पढाई भी अभियान के तहत आंगनवाडी केंद्र झांझरवाडा का निरीक्षण कर आंगनवाडी में बच्‍चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्‍ता को परखा।

कलेक्‍टर ने इस निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी में बच्‍चों के बीच बैठकर उनसे वर्कबुक में अक्षरज्ञान, अंक ज्ञान, चित्र ज्ञान, फलों के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी के छोटे-छोटे बच्‍चों से गिनती व ए.बी.सी.डी.पढवाकर उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा और आंगनवाडी केंद्र में बच्‍चों को दी जा रही अर्ली चाईल्‍ड केयर एज्‍युकेशन की सराहना की।

कलेक्‍टर ने बच्‍चो से गिनती पूछे तो नन्‍ही बालिका शिवानी ने उन्‍हें बीस तक की गिनती बताई। फलो के नाम बताए और पोयम भी सुनाई। इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पण्‍ड्या एवं परियोजना अधिकारी श्री ईरफान अंसारी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी केंद्र के निरीक्षण दौरान झांझरवाडा की आंगनवाडी में बच्‍चों के लिए दो छोटी टेबल एवं कुर्सियां उपलब्‍ध कराने की बात कही। साथ ही आंगनवाडी केंद्र भवन की मरम्‍मत, रंगाई, पुताई, खिडकियों में मच्‍छर जाली लगवाने, पंखे लगाने के निर्देश भी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को दिए। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत स्‍कूल एवं आंगनवाडी भवन तक पेयजल पाईप लाईन डालकर, नल कलेक्‍शन उपलब्‍ध करवाने के भी निर्देश दिए।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme